दिनांक 14-05-2017 स्थानीय स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल मॆ अणुव्रत समिति,भवानीपटना का बैठक के दौरान श्री गणेश साहू एवम श्री प्रशांत प्रधान जी को अणुव्रत केलंडर भेंट करते हुए उपाध्यक्ष श्री शिवराम नायक, मंत्री श्री राजेश कुमार जैन । अणुव्रत के विषय में उन महानुभाव को बताया गया और अणुव्रत समिति का सदस्य बनने के, अपनी सहमति प्रदान किये है ।
ANUVRAT- AHINSA KRANTI
kalahandijainrajesh.blogspot.com
Monday, 15 May 2017
अणुव्रत केलंडर भेंट
दिनांक 14-05-2017 स्थानीय स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल मॆ अणुव्रत समिति,भवानीपटना का बैठक के दौरान श्री गणेश साहू एवम श्री प्रशांत प्रधान जी को अणुव्रत केलंडर भेंट करते हुए उपाध्यक्ष श्री शिवराम नायक, मंत्री श्री राजेश कुमार जैन । अणुव्रत के विषय में उन महानुभाव को बताया गया और अणुव्रत समिति का सदस्य बनने के, अपनी सहमति प्रदान किये है ।
अणुव्रत समिति, भवानीपटना का बैठक
दिनांक 14-05-2017 स्थानीय स्वामी विवेकानंद पब्लिक रकूल में अणुव्रत समिति, भवानीपटना का एक बैठक आयोजन किया गया, उक्त बैठक में अणुव्रत न्यास, दिल्ली द्वारा विद्यार्थीयों के लिये आयोजित होनेवाली भारतवर्षीय चित्रकला, गीत गायन, एवम निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के ऊपर व्यापक चर्चा हुआ और भवानीपटना के समस्त स्कूल में यह प्रतियोगिताये कराने का निर्णय लिया गया है । उक्त प्रतियोगिताये समिति उपाध्यक्ष श्री शिवराम नायक जी के संयोजन में होगा । बैठक में अध्यक्ष श्री रमेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री शिवराम नायक, मंत्री श्री राजेश कुमार जैन ,सह-मंत्री श्री राकेश शर्मा की उपस्थिति रहीं ।
Monday, 20 March 2017
कार्यक्रम "Best Out of Waste"ज्ञानशाला भवानीपटना
दिनांक रविवार (12.03.17) को होली के अवसर पर ज्ञानशाला में ज्ञानार्थीयों के लिये एक कार्यक्रम पहेली वार भवानीपटना में आयोजित किया गया । कार्यक्रम विषय रहा "Best Out of Waste" जिस में बच्चों ने विभिन प्रकार के कलाकृति बनाये अनुपोयोगी वस्तुयों से, और Waste को Best किये । बच्चों एवम उनके अभिवावकों का उत्साह देखने लायक था ।बच्चों द्वारा बनाये गये सभी कलाकृतियों को निर्णायक महोदय ने सराहना की और प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये बच्चों का नाम की घोषणा के साथ सभी बच्चों को इस कार्य में सम्मलित होंने हेतु बधाई दिये ।इस कार्यक्रम के निर्णायक महोदय थे स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानशिक्षक व अणुव्रत समिति,भवानीपटना के उपाध्यक्ष श्री शिवराम जी नायक एवम अध्यापक श्री योगेश नायक जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय ज्ञानार्थीयों को दिया । कार्यक्रम के संचालिका थे प्रशिक्षिका द्वय श्रीमती ममता जैन व श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल तेरापंथी, जिन्हेके प्रयासो से इस कार्य को सफलता पूर्वक आयोजित कर पायें ।अंत में ज्ञानशाला के प्रभारी राजेश कुमार जैन ने सभी ज्ञानार्थीयों और उनके अभिवावकों का धन्यवाद के साथ बहूत बहूत साधुवाद प्रेषित किये । विजेता इस प्रकार रहें प्रथम स्थान पर कशीश अग्रवाल, द्वितीय मेहक जैन व तृतीय प्रितिष जैन रहें ।
कालाहांडी व्यवसायिक संघ की ४७वां वार्षिक उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के विच मनाया गया I
भवानीपटना, दिनांक 09.03.2017 (गुरूवार) को स्थानीय मैरिज पैलेस में कालाहांडी व्यवसायिक संघ की ४७वां वार्षिक
उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के विच मनाया गया I इस समारोह के मुख्य अतिथि मान्यवर
मंत्री जेल व नगर विकास, ओडिशा
सरकार श्री पुष्पेन्द्र सिं देव, स्वत्रंत अतिथि बिधायक भवानीपटना सदर श्री अनाम
नाएक, जिल्लापाल, कालाहांडी डॉ.बृंदा डी., आरक्षी अधिक्षक, कालाहांडी, श्री ब्रिजेश राय थे I मुख्य वक्ता साधारण सम्पादक, ओडिशा व्यवसायिक महासंघ, भुबनेश्वर श्री सुधाकर पंडा, सम्मानित अतिथि के रूप में श्री सुकांत
त्रिपाठी,उप-जिल्लापाल, भवानीपटना, श्री आदित्य नंद, नगरपाल,भवानीपटना मुन्सिपालिटी एवं
आमंत्रित अतिथि ओडिया सिनेमा के चर्चित नायिका सुश्री इपशिता मंचासीन रहें I सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ से
सन्मानित किया गया I अतिथियों
ने व्यापारियों के हितों एवं कर्तव्यों के ऊपर अपनी अपनी वक्तव्य रखें और कालाहांडी
व्यवसायिक संघ की भूरी भूरी प्रसंशा भी किये I संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार साहू
संघ की एक जुटता के ऊपर वल दिया व संघ संपादक श्री सूरजभान जैन ने विगत सालों में
संघ की गतिविधियों को सभा पटल में रखा I विशिष्ट व्यपारी सन्मान एवं पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम को संपन्न
किया गया I मंच परिचालना श्री मनोज शर्मा एवम सुश्री
गीताश्री प्रियम्वदा द्वारा किया गया I सह-संपादक श्री सचिदानंद साहू द्वारा कार्यक्रम के
सफलता के लिए उपस्थित सभी व्यापारी भाईयों एवं मंचासीन अतिथियों का धन्यवाद किया I
सुबह ९.३० बजे मैरिज पैलेस में “रक्त दान महा दान” के तहत एक रक्त दान शिविर का भी आयोजन कालाहांडी व्यवसायिक संघ, ओडिया समाचार पत्र “संवाद” व आम ओडिशा के सहयोग के सफलता पूर्वक
किया गया I
सुबह १०.३० बजे अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन व
रात्रि ८.०० से ओडिया सिनेमा के चर्चित नायिका
सुश्री इपशिता व वहु कलाकारों द्वारा नृत्य, संगीत, कॉमेडी एवं विभिन्न मोनोरंजन कार्यक्रमों का प्रदर्शन
किया गया I
गत दिनों हमारे विच नहीं रहे हमारें कुछ
व्यवसायी भाईयों को कालाहांडी व्यवसायिक संघ की और से भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित
करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मंगल कामना किया गया I
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष श्री
निरोज पटनाएक, संगठन संपादक श्री सुनील जैन, ए.आर.रहेमान, श्री अशोक राउत, सेख अरशद का भूमिका सहरानीय रहा I
Tuesday, 7 March 2017
मुनिगुडा में ज्ञानशाला का गठन
दिनांक 08.01.17 (रविवार ) को मुनिगुड़ा में साध्वी श्री कुन्थु श्री जी ठाणा-४ के सानिध्य में ज्ञानशाला का गठन किया गया l उपरोक्त सभा में भवानीपटना जै.स्वे.ते.सभा के सह-मंत्री राजेश कुमार जैन के साथ अजय जैन जी एवं महिला मंडल भवानीपटना के श्रीमती ममता जैन, श्रीमती निशा जैन, श्रीमती ललिता जैन, श्रीमती सुभद्रा जैन, श्रीमती नमिता जैन उपस्थित थे I
अणुव्रत समिति, भवानीपटना, ओडिशा
भवानीपटना, आज दिनांक 01.03.2017 को स्थानीय स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में ६८वां अणुव्रत स्थापना दिवस सादगीपूर्ण पालन किया गया I जिसमे स्कूल के विद्यार्थियों को अणुव्रत समिति के मंत्री श्री राजेश कुमार जैन ने विद्यार्थी अणुव्रत का शपथ पाठ कराया I इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों ने अणुव्रत के विषय पर अपनी अपनी विचार रखें और उन्हें अणुव्रत समंधित साहित्य भेंट किया गया एवं विद्यार्थी को छोटे वृक्ष देकर सम्मानित किया गया I समिति के सह-मंत्री श्री राकेश शर्मा एवं सभी पदाधिकारी, सदस्य उक्त सभा में उपस्थित रहें I अंत में समिति के उपाध्यक्ष श्री शिवराम नायक ने अपने वक्तव्य से साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया I
Subscribe to:
Posts (Atom)









