Monday, 20 March 2017

कार्यक्रम "Best Out of Waste"ज्ञानशाला भवानीपटना

दिनांक रविवार (12.03.17) को होली के अवसर पर ज्ञानशाला में ज्ञानार्थीयों के लिये एक कार्यक्रम पहेली वार भवानीपटना में आयोजित किया गया । कार्यक्रम विषय रहा "Best Out of Waste" जिस में बच्चों ने विभिन प्रकार के कलाकृति बनाये अनुपोयोगी वस्तुयों से, और Waste को Best किये । बच्चों एवम उनके अभिवावकों का उत्साह देखने लायक था ।बच्चों द्वारा बनाये गये सभी कलाकृतियों को निर्णायक महोदय ने सराहना की और प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये बच्चों का नाम की घोषणा के साथ सभी बच्चों को इस कार्य में सम्मलित होंने हेतु बधाई दिये ।इस कार्यक्रम के निर्णायक महोदय थे स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानशिक्षक व अणुव्रत समिति,भवानीपटना के उपाध्यक्ष श्री शिवराम जी नायक एवम अध्यापक श्री योगेश नायक जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय ज्ञानार्थीयों को दिया । कार्यक्रम के संचालिका थे प्रशिक्षिका द्वय श्रीमती ममता जैन व श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल तेरापंथी, जिन्हेके प्रयासो से इस कार्य को सफलता पूर्वक आयोजित कर पायें ।अंत में ज्ञानशाला के प्रभारी राजेश कुमार जैन ने सभी ज्ञानार्थीयों और उनके अभिवावकों का धन्यवाद के साथ बहूत बहूत साधुवाद प्रेषित किये । विजेता इस प्रकार रहें प्रथम स्थान पर कशीश अग्रवाल, द्वितीय मेहक जैन व तृतीय प्रितिष जैन रहें ।

कालाहांडी व्यवसायिक संघ की ४७वां वार्षिक उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के विच मनाया गया I


भवानीपटना, दिनांक 09.03.2017 (गुरूवार) को स्थानीय मैरिज पैलेस में कालाहांडी व्यवसायिक संघ की ४७वां वार्षिक उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के विच मनाया गया I इस समारोह के मुख्य अतिथि मान्यवर मंत्री जेल व नगर विकास, ओडिशा सरकार श्री पुष्पेन्द्र सिं देव, स्वत्रंत अतिथि बिधायक भवानीपटना सदर श्री अनाम नाएक, जिल्लापाल, कालाहांडी डॉ.बृंदा डी., ‌‍‌‍आरक्षी अधिक्षक, कालाहांडी, श्री ब्रिजेश राय थे I मुख्य वक्ता साधारण सम्पादक, ओडिशा व्यवसायिक महासंघ, भुबनेश्वर श्री सुधाकर पंडा, सम्मानित अतिथि के रूप में श्री सुकांत त्रिपाठी,उप-जिल्लापाल, भवानीपटना, श्री आदित्य नंद, नगरपाल,भवानीपटना मुन्सिपालिटी एवं आमंत्रित अतिथि ओडिया सिनेमा के चर्चित नायिका सुश्री इपशिता मंचासीन रहें I सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ से सन्मानित किया गया I अतिथियों ने व्यापारियों के हितों एवं कर्तव्यों के ऊपर अपनी अपनी वक्तव्य रखें और कालाहांडी व्यवसायिक संघ की भूरी भूरी प्रसंशा भी किये I संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार साहू संघ की एक जुटता के ऊपर वल दिया व संघ संपादक श्री सूरजभान जैन ने विगत सालों में संघ की गतिविधियों को सभा पटल में रखा I विशिष्ट व्यपारी सन्मान एवं  पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया मंच परिचालना श्री मनोज शर्मा एवम सुश्री गीताश्री प्रियम्वदा द्वारा किया गया I सह-संपादक श्री सचिदानंद साहू द्वारा कार्यक्रम के सफलता के लिए उपस्थित सभी व्यापारी भाईयों एवं मंचासीन अतिथियों का धन्यवाद किया I

सुबह ९.३० बजे मैरिज पैलेस में रक्त दान महा दान के तहत एक रक्त दान शिविर का भी आयोजन कालाहांडी व्यवसायिक संघ, ओडिया समाचार पत्र संवाद व आम ओडिशा के सहयोग के सफलता पूर्वक किया गया I

सुबह १०.३० बजे अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन व रात्रि ८.०० से ओडिया सिनेमा के चर्चित नायिका सुश्री इपशिता व वहु कलाकारों द्वारा नृत्य, संगीत, कॉमेडी एवं विभिन्न मोनोरंजन कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया I

गत दिनों हमारे विच नहीं रहे हमारें कुछ व्यवसायी भाईयों को कालाहांडी व्यवसायिक संघ की और से भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मंगल कामना किया गया I

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष श्री निरोज पटनाएक, संगठन संपादक श्री सुनील जैन, .आर.रहेमान, श्री अशोक राउत, सेख अरशद का भूमिका सहरानीय रहा I

Tuesday, 7 March 2017

मुनिगुडा में ज्ञानशाला का गठन

दिनांक 08.01.17 (रविवार ) को मुनिगुड़ा में साध्वी श्री कुन्थु श्री जी ठाणा-४ के सानिध्य में ज्ञानशाला का गठन किया गया l उपरोक्त सभा में भवानीपटना जै.स्वे.ते.सभा के सह-मंत्री राजेश कुमार जैन के साथ अजय जैन जी एवं महिला मंडल भवानीपटना के श्रीमती ममता जैन, श्रीमती निशा जैन, श्रीमती ललिता जैन, श्रीमती सुभद्रा जैन, श्रीमती नमिता जैन उपस्थित थे I 
अणुव्रत समिति, भवानीपटना, ओडिशा

भवानीपटनाआज दिनांक 01.03.2017 को स्थानीय स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में ६८वां अणुव्रत स्थापना दिवस सादगीपूर्ण पालन किया गया जिसमे स्कूल के विद्यार्थियों को अणुव्रत समिति के मंत्री श्री राजेश कुमार जैन ने विद्यार्थी अणुव्रत का शपथ पाठ कराया I इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों ने अणुव्रत के विषय पर अपनी अपनी विचार रखें और उन्हें अणुव्रत समंधित साहित्य भेंट किया गया एवं विद्यार्थी को छोटे वृक्ष देकर सम्मानित किया गया समिति के सह-मंत्री श्री राकेश शर्मा एवं सभी पदाधिकारी, सदस्य उक्त सभा में उपस्थित रहें अंत में समिति के उपाध्यक्ष श्री शिवराम नायक ने अपने वक्तव्य से साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया I




केसिंगा में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री कुंथु श्रीजी 
एवं साध्वी श्री राकेश कुमारी जी का दर्शन


भवानीपटना-२९.०१.२०१७- केसिंगा में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री कुंथु श्रीजी एवं साध्वी श्री राकेश कुमारी जी के सानिध्य में भवानीपटना ज्ञानशाला व अणुव्रत समिति के मंत्री राजेश कुमार जैन व ज्ञानशाला प्रशिक्षिका ममता जैन के साथ साध्वियों के दर्शन किए। साध्वी श्री कुंथु श्री जी ने पाथेय प्रदान करते हुए कहा- ज्ञानार्थी बच्चे ज्ञानशाला में ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का अच्छा निर्माण करते है। ज्ञान तो कहीं से भी अर्जित किया जा सकता है किंतु संस्कार ज्ञानशाला में ही मिलते हैं। ज्ञानशाला जीवन की प्रयोगशाला है ।संस्कार जीवन की अमूल्य संपदा है।। जिससे भावी जीवन का निर्माण होता है ।आचार्य तुलसी जी की महान देन है ज्ञानशाला ।साध्वी श्री राकेश कुमारी जी ने प्रेरणा देते हुए कहा- गणाधिपति पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी जी ने युग की नब्ज को पहचानते हुए तेरापंथ समाज को पारगामी सोच, दूरदर्शिता से देखा और बच्चों को बुराइयों से बचने के लिए भावी जीवन का निर्माण करने के लिए संस्कारों का महान अवदान ज्ञानशाला दिया। ज्ञानशाला संस्कारों का अभिनव प्रयोगशाला है। संस्कार जीवन की धरोहर है ।ज्ञानशाला में आने वाले बच्चे अच्छे संस्कारों को जीवन में स्वीकार कर अपना परिवार एवं समाज का नाम रोशन करते हैं ।ज्ञानशाला प्रशिक्षिका ममता जैन एवं राजेश कुमार जैन (अणुव्रत समिति मंत्री) ने साध्वी श्री को भवानीपटना पधारने की अर्ज करते हुए विचार रखे। केसिंगा के सक्रिय श्रावक व अणुव्रत समिति के मंत्रि श्री अनूप जैन तेरापंथी जी द्वारा अणुव्रत समंधित सहित्य भेंट किया गया , ज्ञानशाला सम्बधित पुस्तक भी श्रीमती ममता जैन जी को भेट किया और बच्चों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।।अरुण जैन (JTN के प्रभारी), निखिल जैन (मंत्री ते.यु.प.)गोपाल जैन, केसिंगा सभा अध्यक्ष रामनिवास जी जैन, मुदित जैन आदि उपस्थित थे I 



अणुव्रत समितिभवानीपटना का गठन

दिनांक 29.12.2016 (गुरुवारको स्थानीय व्यवसायिक संघ के कार्यालय में केसिंगा अणुव्रत समिति के मंत्री श्री अनूप जी जैन तेरापंथी के उपस्थिति में भवानीपटना अणुव्रत समिति का गठन किया गया अणुव्रत समितिभवानीपटना के अध्यक्ष पद के लिए श्री रमेश कुमार अग्रवाल एवं मंत्री श्री राजेश कुमार जैन को सर्वसम्मति से चयन किया गया | साथ ही उपाध्यक्ष के लिये श्री सिवराम नायक एवं कोषाध्यक्ष श्री शैलेश कुमार का भी चयन किया गया | सभी पदाधिकारीयों को शपथ पाठ कराया गया उक्त प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी श्री अनूप जी जैन तेरापंथी रहें |