Monday, 20 March 2017

कालाहांडी व्यवसायिक संघ की ४७वां वार्षिक उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के विच मनाया गया I


भवानीपटना, दिनांक 09.03.2017 (गुरूवार) को स्थानीय मैरिज पैलेस में कालाहांडी व्यवसायिक संघ की ४७वां वार्षिक उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के विच मनाया गया I इस समारोह के मुख्य अतिथि मान्यवर मंत्री जेल व नगर विकास, ओडिशा सरकार श्री पुष्पेन्द्र सिं देव, स्वत्रंत अतिथि बिधायक भवानीपटना सदर श्री अनाम नाएक, जिल्लापाल, कालाहांडी डॉ.बृंदा डी., ‌‍‌‍आरक्षी अधिक्षक, कालाहांडी, श्री ब्रिजेश राय थे I मुख्य वक्ता साधारण सम्पादक, ओडिशा व्यवसायिक महासंघ, भुबनेश्वर श्री सुधाकर पंडा, सम्मानित अतिथि के रूप में श्री सुकांत त्रिपाठी,उप-जिल्लापाल, भवानीपटना, श्री आदित्य नंद, नगरपाल,भवानीपटना मुन्सिपालिटी एवं आमंत्रित अतिथि ओडिया सिनेमा के चर्चित नायिका सुश्री इपशिता मंचासीन रहें I सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ से सन्मानित किया गया I अतिथियों ने व्यापारियों के हितों एवं कर्तव्यों के ऊपर अपनी अपनी वक्तव्य रखें और कालाहांडी व्यवसायिक संघ की भूरी भूरी प्रसंशा भी किये I संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार साहू संघ की एक जुटता के ऊपर वल दिया व संघ संपादक श्री सूरजभान जैन ने विगत सालों में संघ की गतिविधियों को सभा पटल में रखा I विशिष्ट व्यपारी सन्मान एवं  पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया मंच परिचालना श्री मनोज शर्मा एवम सुश्री गीताश्री प्रियम्वदा द्वारा किया गया I सह-संपादक श्री सचिदानंद साहू द्वारा कार्यक्रम के सफलता के लिए उपस्थित सभी व्यापारी भाईयों एवं मंचासीन अतिथियों का धन्यवाद किया I

सुबह ९.३० बजे मैरिज पैलेस में रक्त दान महा दान के तहत एक रक्त दान शिविर का भी आयोजन कालाहांडी व्यवसायिक संघ, ओडिया समाचार पत्र संवाद व आम ओडिशा के सहयोग के सफलता पूर्वक किया गया I

सुबह १०.३० बजे अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन व रात्रि ८.०० से ओडिया सिनेमा के चर्चित नायिका सुश्री इपशिता व वहु कलाकारों द्वारा नृत्य, संगीत, कॉमेडी एवं विभिन्न मोनोरंजन कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया I

गत दिनों हमारे विच नहीं रहे हमारें कुछ व्यवसायी भाईयों को कालाहांडी व्यवसायिक संघ की और से भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मंगल कामना किया गया I

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष श्री निरोज पटनाएक, संगठन संपादक श्री सुनील जैन, .आर.रहेमान, श्री अशोक राउत, सेख अरशद का भूमिका सहरानीय रहा I

No comments:

Post a Comment