केसिंगा में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री कुंथु श्रीजी
एवं साध्वी श्री राकेश कुमारी जी का दर्शन
एवं साध्वी श्री राकेश कुमारी जी का दर्शन
भवानीपटना-२९.०१.२०१७- केसिंगा में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री कुंथु श्रीजी एवं साध्वी श्री राकेश कुमारी जी के सानिध्य में भवानीपटना ज्ञानशाला व अणुव्रत समिति के मंत्री राजेश कुमार जैन व ज्ञानशाला प्रशिक्षिका ममता जैन के साथ साध्वियों के दर्शन किए। साध्वी श्री कुंथु श्री जी ने पाथेय प्रदान करते हुए कहा- ज्ञानार्थी बच्चे ज्ञानशाला में ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का अच्छा निर्माण करते है। ज्ञान तो कहीं से भी अर्जित किया जा सकता है किंतु संस्कार ज्ञानशाला में ही मिलते हैं। ज्ञानशाला जीवन की प्रयोगशाला है ।संस्कार जीवन की अमूल्य संपदा है।। जिससे भावी जीवन का निर्माण होता है ।आचार्य तुलसी जी की महान देन है ज्ञानशाला ।साध्वी श्री राकेश कुमारी जी ने प्रेरणा देते हुए कहा- गणाधिपति पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी जी ने युग की नब्ज को पहचानते हुए तेरापंथ समाज को पारगामी सोच, दूरदर्शिता से देखा और बच्चों को बुराइयों से बचने के लिए भावी जीवन का निर्माण करने के लिए संस्कारों का महान अवदान ज्ञानशाला दिया। ज्ञानशाला संस्कारों का अभिनव प्रयोगशाला है। संस्कार जीवन की धरोहर है ।ज्ञानशाला में आने वाले बच्चे अच्छे संस्कारों को जीवन में स्वीकार कर अपना परिवार एवं समाज का नाम रोशन करते हैं ।ज्ञानशाला प्रशिक्षिका ममता जैन एवं राजेश कुमार जैन (अणुव्रत समिति मंत्री) ने साध्वी श्री को भवानीपटना पधारने की अर्ज करते हुए विचार रखे। केसिंगा के सक्रिय श्रावक व अणुव्रत समिति के मंत्रि श्री अनूप जैन तेरापंथी जी द्वारा अणुव्रत समंधित सहित्य भेंट किया गया , ज्ञानशाला सम्बधित पुस्तक भी श्रीमती ममता जैन जी को भेट किया और बच्चों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।।अरुण जैन (JTN के प्रभारी), निखिल जैन (मंत्री ते.यु.प.)गोपाल जैन, केसिंगा सभा अध्यक्ष रामनिवास जी जैन, मुदित जैन आदि उपस्थित थे I


No comments:
Post a Comment